Alto की कीमत में ख़रीदे 6 एयरबैग और CNG से चलने वाली भारत की सबसे सस्ती 7 सीटर फैमिली कार, देती है शानदार माइलेज भारत में जब देसी कारों का जिक्र होता है तो मारुति की बात ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता है. मारुति एक ऐसी वैन बनाता है जो बड़ी फैमिली को आराम से फिट कर सकती है. इस वैन को अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है. चाहे आप कमर्शियल तौर पर इसे इस्तेमाल करें या प्राइवेट दोनों में ही ये जोरदार काम करती है.
Maruti Suzuki Eeco माइलेज
माइलेज बहुत सारे लोग इसे फैमिली वैन की तरह इस्तेमाल करते हैं. इसका नाम है Maruti Eeco जो पेट्रोल ऑप्शन में तकरीबन 20 किलोमीटर प्रति लीटर तो वहीं सीएनजी पर 27 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है. ये एक किफायती 7 सीटर कार है. इसमें अच्छे खासे सेफ्टी फीचर्स तो मिल ही जाते हैं, साथ ही साथ इसे बिजनेस पर्पज के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे 5 और 6 सीटर ऑप्शन में पेश किया जाता है.
Maruti Suzuki Eeco फीचर्स
फीचर्स मारुति की ये वैन पेट्रोल और CNG ऑप्शन में मौजूद है. इसमें आपको 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के फीचर्स के साथ मौजूद है. कंपनी का दावा है कि इस वैन के पेट्रोल मॉडल से 19.71 kmpl का और CNG मॉडल 26.78 Km/kg तक का माइलेज मिलने का दावा करती है. इसके अलावा इस वैन में आपको 6 एयरबैग, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट पावर विंडो, मैनुअल एसी और रिक्लाइनिंग फ्रंट सीट्स के साथ-साथ EBD के साथ ABS, रिवर्स पार्किंग सेंसर और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स भी मिल जाते हैं.
Maruti Suzuki Eeco कीमत
कीमत अगर बात करें तो ग्राहक इस कार को 5.69 लाख रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं. ऑन रोड आने पर इस कार पर तकरीबन 22,590 रुपये RTO और 37,123 इंश्योरेंस अमाउंट जुड़ जाता है.
