Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : दाऊ मंदराजी के नाम पर चौक नामकरण किए जाने  हेतु...

राजनांदगांव : दाऊ मंदराजी के नाम पर चौक नामकरण किए जाने  हेतु डॉ. रमनसिंह को सौंपा गया ज्ञापन

20

लोक कलाकारों , कवि / साहित्यकारों ने नवीन पार्री नाला चौक का नाम दाऊ जी के नाम करने उठाई मांग

राजनांदगांव | छत्तीसगढ़ी लोक रंग शैली नाचा के पुरोधा दाऊ मंदराजी के नाम पर चौक्का नामकरण हेतु लोक कलाकार एवं कवि साहित्यकारों ने मांग उठाई है और इस संदर्भ में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमनसिंह को ज्ञापन भी सौंपा गया है। जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ रेखा मेश्राम, वक्फ कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अकरम कुरैशी वरिष्ठ कवि/साहित्यकार व लोक कला धर्मी आत्माराम कोशा अमात्य, साहू समाज के पूर्व अध्यक्ष कमल किशोर साहू,छत्तीसगढ़ साहित्य समिति के सचिव मानसिंह मौलिक, पवन यादव पहुना, नाचा कलाकार चतुर सिंह बजरंग, छन्नू लाल नत्थन दास,लोक गायक महादेव हिरवानी, मनहरण साहू आदि के द्वारा डाक्टर्स डे के अवसर पर डॉ रमनसिंह का स्वागत पुष्प गुच्छ है करते हुए उन्हें तत्संबंधित ज्ञापन सौंपा गया।

छत्तीसगढ़ी साहित्य समिति के अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ राज भाषा आयोग के जिला समन्वयक आत्माराम कोशा “अमात्य” ने ज्ञापन में कहा है कि शहर में एक प्रतिष्ठित चौक को दुर्गा चौक का नाम देने वाले नाचा के भीष्म पितामह दाऊ मंदराजी के नाम पर न कहीं चौक व चौराहे का नामकरण किया गया है। जबकि छत्तीसगढ़ की सरकार नाचा कला के लिए अपना सर्वस्व त्याग देने वाले मंदराजी दाऊ जी के नाम पर प्रतिवर्ष 2 लाख रुपए का पुरस्कार प्रदान करती है। ऐसे कला-पुरोधा के नाम पर संस्कार धानी कहीं जाने वाली नगरी में कहीं कुछ भी नहीं है।

प्रार्री नाला चौंक का नामकरण दाऊ मंदराजी के नाम पर
श्री कोशा द्वारा कहा गया कि अतः जी ई रोड में सीआईटी कालेज समीप पार्री नाला के पास बने नवीन विशाल चौक का नाम  दाऊ  मंदराजी के नाम पर किया जावे। जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि मंदराजी दाऊ जी के नाम पर अंचल के लोक कलाकारो द्वारा प्रति वर्ष 1 अप्रैल को कन्हारपुरी / रवेली में धूमधाम के साथ मंदराजी जयंती का आयोजन किया जाता है। जिसमें बड़ी संख्या में लोक कलाकारों के साथ जनप्रतिनिधि गण भी शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि दुर्ग भिलाई रायपुर क्षेत्र से आने वाले लोगों व कलाकारो का जी ई रोड से दाऊ मंदराजी की जन्मभूमि व कर्म भूमि ग्राम कन्हारपुरी व रवेली जाने के लिए यही एक प्रमुख रास्ता है। अतः उक्त चौक का नामकरण दाऊ मंदराजी के नाम पर किए जाने में कोई हर्ज नहीं है।

अमेरिका में नाचा को ग्लोबल पुरस्कार
डॉ रेखा मेश्राम ने कहा कि दाऊ मंदराजी का नाचा रेंगनी  रवेली साज न केवल छत्तीसगढ़ में सुप्रसिद्ध  विदेशों तक में जाना जाता है। अमेरिका में नाचा को ग्लोबल पुरस्कार मिला हुआ है। ऐसे महान विभूति के नाम पर उक्त  चौक का नामकरण होना चाहिए। अकरम कुरैशी ने नाचा के पुरोधा दाऊ मंदराजी के नाम पर चौक का नामकरण होने से संस्कार धानी की गरिमा बढ़ने की बात कही। साहित्य समिति के सचिव मानसिंह मौलिक, डॉ कृष्ण कुमार सिन्हा,नाचा कलाकार चतुर सिंह बजरंग, लोक गायक महादेव हिरवानी, लोक कलाकार  तारा भारती रंगारी, कवि पवन यादव “पहुना” ने नाचा  के पुरोधा मंदराजी दाऊ जी के नाम को जीवंतता प्रदान करने के लिए उक्त चौक का नामकरण किया जाना लोक कला धर्म के लिए कृतज्ञांजलि अर्पित करना होगा कहा।

ग्राम पार्री / सुंदरा क्षेत्र के कवि पवन यादव “पहुना” ने बताया कि इस संदर्भ में महापौर मधुसूदन यादव, कलेक्टर डॉ सर्वैश्वर नरेंद्र भुरे जी व न०नि० सभापति पारस वर्मा, नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले,आयुक्त श्री विश्वकर्मा को भी ज्ञापन सौंप कर उक्त चौक का नाम दाऊ मंदराजी के नाम करने निवेदन किया गया है।
इस अवसर पर दाऊ मंदराजी के नाम पर उक्त चौक का नामकरण करने हेतु सहमति जताते हुए चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व प्रदेश महामंत्री व लालबाग क्षेत्र के पार्षद राजा माखीजा, कैट के अध्यक्ष राजेश डागा राजू, संजय तेजवानी, पार्षद सैफी बग्गा,लोक कलाकार एवं पार्षद मनोहर यादव , सुनील बंसोड़, तबला ढोलक वादक महावीर साहू, गौतम रंगारी, आदि सहित बड़ी संख्या में लोक कला एवं साहित्य धर्मी मौजूद थे। उक्ताशय की जानकारी साहित्य समिति के सचिव मानसिंह मौलिक द्वारा दी गई।

Previous articleएक पेड़ माँ के नाम अभियान पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक: मंत्री केदार कश्यप
Next articleशहडोल में भारी बारिश का कहर, दीवार गिरने से दो लोगों की मौत