Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : मुस्लिम तेली पंचायत द्वारा मोहर्रम पर दिग्विजय कॉलेज के सामने...

राजनांदगांव : मुस्लिम तेली पंचायत द्वारा मोहर्रम पर दिग्विजय कॉलेज के सामने रखे जाएंगे ताजिए

21

० हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में होगा नात व अखाड़े का प्रदर्शन

राजनांदगांव। मुस्लिम तेली पंचायत द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 6 जुलाई 2025, रविवार को मोहर्रम के अवसर पर कर्बला के शहीद हजरत इमाम हुसैन की याद में श्रद्धापूर्वक ताजिया रखा जाएगा। इस संबंध में पंचायत अध्यक्ष सिकंदर गौरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार ताजिया अटल सैय्यद बाबा की मजार से निकलकर दिग्विजय कॉलेज के सामने रखा जाएगा।

इस अवसर पर हुसैनी यादों को जीवंत करने के लिए हिंदुस्तान के प्रख्यात नातख्वान इमाम हुसैन की शहादत की याद में नात प्रस्तुत करेंगे। साथ ही, हैदरी अखाड़ा अपनी पारंपरिक एवं आकर्षक अखाड़ा प्रस्तुति देगा, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा।

आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुओं और नागरिकों से अनुरोध किया है कि 6 जुलाई को दोपहर 4 बजे से रात 10 बजे के मध्य दिग्विजय कॉलेज परिसर में पहुंचकर ताजिए की जियारत करें और इस पवित्र अवसर पर शरीक होकर अपनी हाजिरी दर्ज कराएं।
इस आयोजन को लेकर मुस्लिम तेली पंचायत द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और कार्यक्रम को शांति, श्रद्धा एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने की अपील की गई है।

Previous articleयुक्तियुक्तकरण से पोड़ी खुर्द और हरापारा स्कूल में उत्साह का माहौल
Next articleHyundai Venue Facelift 2025: क्रेता की बोलती बंद करने आ गयी अब बदले लुक और नए फीचर्स के साथ हुंडई की वेन्यू