नायब तहसीलदार को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयासअपनी जान ऐसे बचाई जानिए मध्य प्रदेश में रेत माफियाओं का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा.एक बार फिर माफियाओं ने प्रशासनिक अधिकारी को कुचलने का प्रयास किया. ताजा मामला मैहर जिले के रामनगर ब्लॉक अंतर्गत आने वाले कुबरी गांव का है. जहां पर ट्रैक्टर से रेत का अवैध परिवहन हो रहा था।
नायब तहसीलदार के साथ हुई घटना
नायब तहसीलदार के साथ हुई घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं रेत माफिया भी सतर्क हो चुके हैं. जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया में वायरल हुई माफिया के अन्य वाहन चालक भी सड़क पर बालू गिराकर वाहन सहित भाग निकले.हालांकि एक वाहन को पकड़ लिया गया है. जिसके खिलाफ अब मुकदमा की तैयारी हो चुकी है।
यह भी पढ़े : जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र URL: https://dc.crsorgi.gov.in/ पर लॉगिन कर बनायें
नायब तहसीलदार की जान बची
इसी दौरान सामने से एक ट्रैक्टर आता दिखा जिसे उन्होंने रोक लिया और अपनी गाड़ी से उतरकर पूछताछ करने लगे. इसी बीच ट्रैक्टर चालक रविंद्र और नेपाली ने उन पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया. हालांकि तहसीलदार की सूझबूझ से उनकी जान बच गई और वाहन को पकड़ने में भी कामयाब रहे।
यह भी पढ़े : राजनांदगांव : मुख्यमंत्री की पहल से जल जीवन मिशन के तहत ग्राम बंजारी एवं फत्तेगंज में पानी की समस्या हुई दूर







