Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले में अब तक 530.3 मिमी वर्षा दर्ज

राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले में अब तक 530.3 मिमी वर्षा दर्ज

23

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2025 से अब तक जिले के सभी 7 तहसीलों में 530.3 मिमी बारिश एवं औसत 75.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी अनुसार डोंगरगढ़ तहसील में 66.6 मिमी, लाल बहादुर नगर तहसील में 17 मिमी, राजनांदगांव तहसील में 149.7 मिमी, घुमका तहसील में 115.5 मिमी, छुरिया तहसील में 63.7 मिमी, कुमरदा तहसील में 63.4 मिमी, डोंगरगांव तहसील में 54.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। अब तक सर्वाधिक वर्षा राजनांदगांव तहसील में 149.7 मिमी दर्ज की गई है। इसी तरह आज राजनांदगांव जिले के सभी 7 तहसीलों में 47.6 मिमी एवं औसत 6.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। डोंगरगढ़ तहसील में 2 मिमी, लाल बहादुर नगर तहसील में 6.5 मिमी, राजनांदगांव तहसील में 0.1 मिमी, घुमका तहसील में 2.5 मिमी, छुरिया तहसील में 26.7 मिमी, कुमरदा तहसील में 8.7 मिमी, डोंगरगांव तहसील में 1.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक वर्षा छुरिया तहसील में 26.7 मिमी दर्ज की गई है।

Previous articleकलेक्टर ने मैं स्कूल में शराब पीता हूं… लिखकर देने वाले नशेड़ी शिक्षक को किया सस्पेंड
Next articleमोहला : किसानों की फसल अब सुरक्षित – प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का शुभारंभ, बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025