Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

11

राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत डोंगरगढ़ एवं डोंगरगांव के आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसके तहत डोंगरगढ़ तहसील में अतिवृष्टि से 2 मकान पूर्णत: क्षति होने पर 3 लाख 60 हजार रूपए तथा डोंगरगांव तहसील में अतिवृष्टि से एक मकान आंशिक क्षति होने पर 4 हजार रूपए, अतिवृष्टि से एक झोपड़ी आंशिक क्षति होने पर 3200 रूपए, अतिवृष्टि व भूस्खलन से 2 फसल क्षति होने पर 10 हजार रूपए, नदी के पानी में डूबने से जनहानि होने पर 4 लाख रूपए की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Previous articleCG : सरकारी आदेश की अवहेलना कर रहे निजी स्कूल
Next articleइंदौर :कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पर लगाई रासुका, कलेक्टर आशीष सिंह ने जारी किए आदेश; लव जिहाद के लिए फंडिंग का आरोप