Home छत्तीसगढ़ CG : परिचित के घर पहुंचा था बुजुर्ग, हुई हत्या

CG : परिचित के घर पहुंचा था बुजुर्ग, हुई हत्या

23

रायगढ़। जिले में पुरानी रंजिश को लेकर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। आरोपी ने कुल्हाड़ी से बुजुर्ग के गले पर वार कर दिया। इससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक ग्राम बिजारी का रहने वाला मस्तराम साहू ;75द्ध के आंख में कुछ समस्या थी। उसे आंख का ऑपरेशन कराना था। शनिवार की सुबह वह गांव में रहने वाला रामचरण चौहान के घर डॉक्टर के बारे में जानकारी लेने गया था। तभी रामचरण का छोटा भाई शिवचरण वहां पहुंचा।

इससे मस्तराम और शिवचरण के बीच पुरानी किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। पुरानी रंजिश को लेकर शिवचरण ने कुल्हाड़ी से मस्तराम के गले पर वार कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी शिवरचरण मौके से फरार हो गया।

इसके बाद मामले की सूचना घरघोड़ा पुलिस को दी गई। जहां घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शिवचरण की तालाश करते हुए उसे गांव से हिरासत में लिया गया। आरोपी ने पूछताछ में पुरानी रंजिश में हत्या करना स्वीकार किया। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे रिमांड में जेल भेज दिया गया है और मामले में आगे की विवेचना की जा रही है।

Previous articleCG : रेत का अवैध उत्खनन पर कड़ी कार्रवाई, चैन माउंटेन वाहन जब्त
Next articleCG : बिलासपुर में बनेगा एजुकेशन सिटी, एक ही स्थान पर होंगे कोचिंग, हॉस्टर, लाइब्रेरी और ऑडिटोरियम…