राजनांदगांव | संस्कृत भारती राजनांदगांव के तत्वावधान में दशदिवसीय निःशुल्क संस्कृत सम्भाषण शिविर का समापन गांधी सभागृह, म्यूनिसपल स्कूल ग्राउंड राजनांदगांव में दिनांक 29 जून समय 3.00 बजे होगा संस्कृत भारती की जिला मंत्री डॉ आकांक्षा विश्वकर्मा, शिक्षण प्रमुखा नीलम श्रीवास्तव व नगराध्यक्ष डॉ. शंकर मुनि राय जी ने बताया कि इस शिविर में सॉफ्वेयर इंजिनियर, विभिन्न विषयों के शिक्षक, विद्यालय-महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएँ, गृहिणीयाँ इत्यादि लगभग 60 से अधिक लोगों ने शिविर में उपस्थित होकर संस्कृत बोलना सीखां समापन कार्यकम के मुख्य अतिथि मधुसूदन यादव जी महापौर राजनांदगांव होंगे।
संस्कृत सम्भाषण शिविर के इस कार्यक्रम में प्रस्तुतियों जैसे नृत्य. गायन, नृत्यनाटिका, श्लोक वाचन, वस्तु प्रदर्शिनी, मंच संचालन इत्यादी सब कुछ संस्कृत में होगा। सभी नगर वासियों से अनुरोध है कि इस तरह के अनूठे कार्यक्रम में जरूर पधारें।







