⁕ सुने मकान मे चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार
⁕ आरोपी के कब्जे से सोने का चैन वजन 8.190 ग्रा. बरामद
राजनांदगांव। चिखली चौकी पुलिस ने सुने मकान में चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। चोरी की घटना 13 जनवरी 2025 की है, जब अज्ञात चोर ने मकान में घुसकर पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने की चेन जिसमें लॉकेट लगा था तथा 25 हजार रुपए नगद की चोरी की थी। पीड़िता ने दिनांक 21 जून 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिस पर धारा 331(3), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के निर्देश पर चौकी चिखली स्टाफ ने तत्काल एक टीम गठित की। संदिग्धों से पूछताछ के दौरान पड़ोसी संदीप श्रीवास पर शक गहराया। प्रारंभ में गोलमोल जवाब देने पर जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपराध स्वीकार कर लिया।
आरोपी संदीप श्रीवास (उम्र 28 वर्ष), निवासी शंकरपुर वार्ड क्रमांक 10, गली नंबर 1, चिखली ने बताया कि वह पीड़िता के घर बैठने के बहाने गया था और मौके का फायदा उठाकर पेटी में रखे सोने की चेन और नगदी रकम चुरा ली थी। आरोपी की निशानदेही पर सोने की चेन का वजन 8.190 ग्राम बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को विधिवत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।
इस सफल कार्यवाही में निरीक्षक उमेश बघेल, सउनि इब्राहिम खान, महिला प्र.आर. वंदना पटले, प्र.आर. समारूराम सर्पा, आर. मिर्जा असलम बेग, सुनील बैरागी, मनोज जैन सहित चौकी चिखली स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
Read Also : CG : रायपुर से ट्रेन पकड़ने वाला था गांजा तस्कर, प्लेटफॉर्म नंबर 7 से गिरफ्तार







