Home छत्तीसगढ़ CG : चीन के मशहूर शहर में छत्तीसगढ़ की बेटी हूनर दिखाएगी,...

CG : चीन के मशहूर शहर में छत्तीसगढ़ की बेटी हूनर दिखाएगी, साय सरकार ने आर्थिक सहायता दी

27

जांजगीर। पामगढ़ की सॉफ्टबॉल खिलाड़ी सालू डहरिया के सपनों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उड़ान दे दी हैण् चीन के सियान शहर में आयोजित होने जा रही अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में सालू भारतीय टीम का हिस्सा हैंए लेकिन आर्थिक तंगी उनके रास्ते की बड़ी बाधा बन गई थी

मुख्यमंत्री साय ने खिलाड़ी सालू डहरिया को 1ण्70 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कीण् साथ ही उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए संवाद कर सालू का मनोबल बढ़ाया और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा कलेक्टर के माध्यम से सालू डहरिया से वीडियो कॉल पर बात की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सालू की उपलब्धियों की सराहना की और चीन में भारत और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने के लिए कहा. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयन राज्य के लिए गर्व की बात है. सालू डहरिया ने अबतक 12 नेशनल गेमों में हिस्सा लिया है. 14 से 20 जुलाई 2025 तक होने वाली इंटरनेशनल सॉफ्ट बॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम में सालू का चयन हुआ है.

Previous articleरायपुर : 23 जून पुण्यतिथि पर विशेष : देश की अखंडता के लिए आजीवन लड़ते रहे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी
Next articleCG : होटलों और ढाबों में प्रशासन का छापा, सैंपल भेजी गई लैब