Home छत्तीसगढ़ गौरेला - पेंड्रा - मरवाही जिला CG : पति ने की अपनी पत्नी हत्या

CG : पति ने की अपनी पत्नी हत्या

22

पेंड्रा। पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसारए पति और पत्नी के बीच खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद गुस्साए पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इस वारदात में पत्नी की मौके पर मौत हो गई। पति और पत्नी के बीच जब विवाद हो रहा था तब उनका बेटा बीच.बचाव करने पहुंचा थाए लेकिन गुस्साए पति ने अपने बेटे पर भी हमला कर दिया। इसके बाद बेटा अपनी जान बचाकर घर से भाग गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस की टीम ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Previous articleCG : जगन्नाथ पुरी के लिए बस्तर से भी चलेगी स्पेशल ट्रेन
Next articleCG : मेडिकल स्टोर में गुंडागर्दी, कर्मचारी के साथ शराबी ने की मारपीट