aaj ka rashifal
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। aaj ka rashifal : मीन राशि वाले जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें, देखिए मेष से मीन राशि के जातकों का आज 31 मई 2025 का राशिफल
यह भी पढे : जून में सूर्य, मंगल समेत चार ग्रह बदलेंगे चाल, इन राशियों को मिल सकती है बड़ी चुनौतियां
मेष
मेष राशि के लोगों के लिए यह समय अनुकूल है. पुराने दोस्तों से मिलने का अवसर मिलेगा और कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा. तीर्थ यात्रा से लाभ होगा.
शुभ अंक: 1 शुभ रंग: लाल
वृषभ
नौकरी और वित्त के क्षेत्र में जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है. भाग्य का उदय संभव है. पुराना बकाया वापस मिलने की संभावना है. तीर्थ यात्रा भी संभव है.
शुभ अंक: 9 शुभ रंग: हरा
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए व्यवसाय में उत्कृष्ट लाभ और मान-सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं. विवाह के अवसर भी बन रहे हैं. हनुमान चालीसा का पाठ लाभकारी सिद्ध होगा.
शुभ अंक: 4 शुभ रंग: हरा
कर्क
कर्क राशि के लोगों के लिए पसंदीदा आय के कारण मन में खुशी बनी रहेगी. व्यापार में उन्नति होगी. समाज में उच्च प्रतिष्ठा बढ़ेगी और सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा.
शुभ अंक: 8 शुभ रंग: सफेद
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए संघर्ष का समय समाप्त होने वाला है, इसलिए अपने जीवन में प्रेम और सौहार्द को बढ़ावा दें. घर में मांगलिक कार्यों के अवसर उत्पन्न हो सकते हैं. ध्यान, भक्ति आदि पूजा-पाठ से स्थिति अच्छी बनी रहेगी.
शुभ अंक: 5 शुभ रंग: गुलाबी
कन्या
कन्या राशि के लोग अपने नौकरी और व्यवसाय को लेकर चिंतित थे, लेकिन अब अच्छे समय के संकेत मिल रहे हैं. सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी. गणपति की वंदना लाभदायक साबित होगी.
शुभ अंक: 3 शुभ रंग: नीला
तुला
तुला राशि वाले के लिए अनावश्यक भाग दौड़ बनी रहेगी . कोर्ट कचहरी के मामलों में आपकी विजय होगी . गाय को रोटी खिलाते रहे
शुभ अंक: 6 शुभ रंग: पैरेट
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों का समय उत्तम है सामाजिक सरोकार बढ़ेंगे आय का उत्तम योग बना रहेगा कुबेर उपासना ठीक होगा .
शुभ अंक: 1 शुभ रंग: नारंगी
धनु
धनु राशि वाले जातकों के लिए चोट चपेट की संभावना बन रही है वाहन चलते समय सावधान रहे तीर्थ यात्रा के योग बनेंगे
शुभ अंक: 9 शुभ रंग: गुलाबी
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए आमदनी में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ती रहेगी. मेडिटेशन करें.
शुभ अंक: 3 शुभ रंग: पिंक
कुंभ
कुंभ राशि वाले जातकों का समय अनुकूल होने में अभी कुछ समय लगेगा. शारीरिक कष्ट और मानसिक उद्वेग बना रहेगा. हनुमान चालीसा का पाठ श्रेयस्कर होगा.
शुभ रंग- पीला, शुभ अंक -9
मीन
मीन राशि वाले जातकों के घर में मांगलिक कार्य होने के योग बन रहे हैं. व्यावसायिक उतार-चढ़ाव से मन में दुविधा बनी रहेगी. तीर्थ यात्रा करने से परेशानी दूर होगी.
शुभ रंग:लाल शुभ अंक: 9
