Rajnandgaon : "आकाशीय बिजली का कहर: खेत में काम कर रही महिला की मौत, तीन घायल"
Rajnandgaon : “आकाशीय बिजली का कहर: खेत में काम कर रही महिला की मौत, तीन घायल”
राजनांदगांव / खैरागढ़,। खैरागढ़ तहसील के ग्राम दाऊजरी में बुधवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब खेत में काम कर रही महिलाओं पर आसमान से बिजली गिर गई। इस हादसे में राज बाई कश्यप (50) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य महिलाएं – बिरझा यादव (55), शशि यादव (50), और बुधियारिन बाई यादव (60) – गंभीर रूप से झुलस गईं। सभी घायलों को तत्काल गंडई अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। Rajnandgaon : “आकाशीय बिजली का कहर: खेत में काम कर रही महिला की मौत, तीन घायल”
यह हादसा करीब 3:30 बजे हुआ, जब अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिर गई। जिसमें महिलाएं प्राकृतिक आपदा का शिकार बन गईं। घटना की जानकारी मिलने से गांव में शोक की लहर है .
यह भी पढे : Rajnandgaon: भाजपा ने की 4 मंडलों की कार्यकारिणी की घोषणा….
