Home छत्तीसगढ़ CG : रायपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ाई गई

CG : रायपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ाई गई

44

रायपुर | देशभर में बढ़ते सुरक्षा खतरे और पाकिस्तान द्वारा ड्रोन व मिसाइल हमलों के बाद आज रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है. जम्मू एयरपोर्ट पर हुए आत्मघाती ड्रोन हमले के बाद केंद्र सरकार के निर्देश पर रायपुर सहित सभी प्रमुख एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा को लेकर चौकसी बढ़ा दी गई है. एयरपोर्ट परिसर और आसपास के संवेदनशील इलाकों में CISF और राज्य पुलिस की विशेष टीमें तैनात की गई हैं. ड्रोन गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एंटी-ड्रोन यूनिट्स को भी एक्टिव कर दिया गया है. एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्रियों से डिपार्चर टाइम से कम से कम 3 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचने की अपील की है. चेक-इन प्रक्रिया उड़ान से 75 मिनट पहले बंद कर दी जाएगी.

Previous articleराजनांदगांव : राज्य छात्रवृत्तियों हेतु ई-केवायसी व आधार आधारित डीबीटी करने का लिया गया निर्णय
Next articleभारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात के बीच मध्यप्रदेश में भी अलर्ट जारी किया गया