Home छत्तीसगढ़ CG : पेड़ में दौड़ रही थी करंट, युवक की मौत

CG : पेड़ में दौड़ रही थी करंट, युवक की मौत

20

रायगढ़, जिले में तेंदुपत्ता तोड़ने के चक्कर में एक युवक की मौत हो गई। युवक पेड़ पर चढ़ा था, तभी करंट लगने से नीचे गिर गया। जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है। वहीं, जंगल गए ग्रामीण पर भालू ने हमला कर दिया। जब उसने चिल्लाना शुरू किया, तो भालू छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। भालू के हमले से उसके पैर और हाथ में चोटें आई है। घटना धरमजयगढ़ वन मंडल के बोरो रेंज की है। घरघोड़ा के ग्राम भेंगारी निवासी पीलांबर राठिया (35) गुरुवार सुबह तेन्दूपत्ता तोड़ने के लिए भलवाही पथरा जंगल गया था। पिलांबर तेंदुपत्ता तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। इसी दौरान पास से गुजर रहे 11 केवी करंट के तार की चपेट में आ गया। करंट के झटके से वो नीचे गिर गया। जिसे आसपास के ग्रामीणों ने इलाज के लिए घरघोड़ा अस्पताल ले जाया गया। जहां शुरुआती इलाज के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Previous articleCG : 5 जवान शहीद, नक्सलियों ने किया बड़ा हमला
Next articleCG : जलकुंभी में लिपटा मिला शव, इलाके में फैली सनसनी