Home छत्तीसगढ़ CG : पट्टी के सहारे 55 फीट ऊंचे बांध में चढ़ाई बाइक

CG : पट्टी के सहारे 55 फीट ऊंचे बांध में चढ़ाई बाइक

20

बालोद। जान जोखिम में डालकर रील बनाने का मामला बालोद जिले में आया है, जिसमें युवक बाइक को सीढ़ियों के बगल से 55 फीट ऊंचे तांदुला बांध पर चढ़ाते नजर आ रहा है. युवक तांदुला बांध के नीचे से ऊपर जाने के लिए पार पर बनाए गए सीढ़ियों के किनारे से बाइक को चलाते हुए ऊपर जा रहा है. इसमें सीढ़ियों के बगल से चलते हुए खतरे के अतिरिक्त थोड़ी सी भी रफ्तार तेज होने पर सीधे बांध में गिरने का खतरा साफ नजर आ रहा है.एडिशनल एसपी मोनिका ठाकुर ने कहा कि गाड़ी का नंबर और मोबाइल नंबर की पहचान की गई है. बहुत जल्द ही इस मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

Previous articleकृषि उद्योग समागम का 3 मई को मंदसौर में मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ
Next articleCG : हमर स्वस्थ लइका कार्यक्रम के अंतर्गत अति गंभीर कुपोषित बच्चों हेतु स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन