Home मध्य प्रदेश आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आरोग्यता का है वरदान: मुख्यमंत्री डॉ....

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आरोग्यता का है वरदान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

26

भोपाल
मुख्यमंत्री
डॉ. मोहन यादव ने आयुष्मान भारत दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार माना है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना ने गुणवत्तापूर्ण, सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाई हैं। इससे जनसामान्य का आर्थिक बोझ कम हुआ है, यह उनके लिए एक प्रकार से आरोग्यता का वरदान है। यह योजना स्वस्थ भारत- समृद्ध भारत की संकल्पना को साकार कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के इस अमूल्य उपहार के लिए प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

 

Previous articleमालवा की धरती इन दिनों तेज़ गर्मी की चपेट में, अगले 2-3 दिन गर्मी से राहत की आसार नहीं
Next articleप्रदेश की तीन धरोहरों का भारत की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की राष्ट्रीय सूची में शामिल होना गर्व का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव