Home छत्तीसगढ़ CG : दारू पीकर वाहन दौड़ाने वालों का 10 लाख रुपए कटा...

CG : दारू पीकर वाहन दौड़ाने वालों का 10 लाख रुपए कटा चालान, भिलाई में कार्रवाई तेज…

39

दुर्ग। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर इस समय दुर्ग ट्रैफिक पुलिस सख्त हो गई है। पुलिस वाहन चालकों का अलकोहल टेस्ट कर रही है और ड्रंक पाए जाने पर उनके खिलाफ मोटा चालान काट रही है। दुर्ग पुलिस ने ऐसे लोगों को 10 लाख रुपए से अधिक चालान काटा है।

एएसपी ट्रैफिक ऋचा मिश्रा ने बताया कि यातायात पुलिस ऑपरेशन सुरक्षा अभियान चला रही है। इसके तहत ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को ना सिर्फ समझाईश दी जा रही है, बल्कि उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की जा रही है। उनके अधिकारियों ने पिछले 27 दिनों में 103 शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों को पकड़ा है।

पुलिस ने सभी के खिलाफ सख्त चालानी कारर्वाई की है। ड्रंक एंड ड्राइव पाए जाने पर प्रत्येक वाहन चालक के खिलाफ 10 हजार रुपए का चालान काटा गया है। वो इस चालान को न्यायालय में जाकर पटा रहा है। इस तरह से अब तक कुल 10 लाख 30 हजार रुपए का इन पर दंड लगाया जा चुका है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात ऋचा मिश्रा ने बताया कि सड़क दुर्घटना का सबसे बड़ा कारण शराब पीकर गाड़ी चलाना है। इसलिए वो रात्रि के समय शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर विशेष रूप से फोकस कर रहे हैं। इसके लिए ऑपरेशन सुरक्षा अभियान के तहत प्रतिदिन शाम 6 से देर रात तक जिले के प्रमुख मार्गों पर अलग-अलग चेकिंग पॉइंट बनकर वाहन चेकिंग की जा रही है।

Previous articleCG : लोहत्तर के जंगल से अवैध लकड़ी से भरा वाहन पकड़ाया
Next articleCG : 2 चॉइस सेंटरों पर कलेक्टर ने लिया एक्शन, अयोग्य घोषित…