Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : मंतूराम पवार बने हल्बा, हल्बी आदिवासी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष

राजनांदगांव : मंतूराम पवार बने हल्बा, हल्बी आदिवासी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष

25

महाराष्ट्र के गोरेगांव गोंदिया में आयोजित समारोह में किया गया गठन

राजनांदगांव |  हल्बा, हल्बी समाज के क्षेत्रीय महासभा महाराष्ट्र के गोरेगांव (गोंदिया) में रविवार 27 अपै्रल 2025 को अखिल भारतीय हल्बा, हल्बी आदिवासी समाज की राष्ट्रीय महासभा का गठन पांचों क्षेत्रीय महासभा यथा म.प्र. बालाघाट, महाराष्ट्र गोरेगांव, 18 गढ़ बड़ेडोंगर, 32 गढ़ बड़ेडोंगर, 36 गढ़ केन्द्रीय महासभा बालोद व केन्द्रीय कर्मचारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, सदस्यों ने मिलकर किया गया। यह कार्यक्रम महाराष्ट्र गढ़चिरौली के सांसद मान. एन.डी. कृषान के मुख्य आतिथ्य व वीरेन्द्र कुमार चनाप कार्यकारी अध्यक्ष राष्ट्रीय महासभा हल्बा, हल्बी समाज के अध्यक्षता तथा महेन्द्र कोठेवार, क्षेत्रीय महासभा म.प्र. बालाघाट, लतेल नाईक, अध्यक्ष क्षेत्रीय महासभा, 18 गढ़ बड़ेडोंगर के विशिष्ट आतिथ्य एवं जी. आर. राना पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हल्बा, हल्बी समाज, पी.आर. नाईक, पूर्व अखिल भारतीय हल्बा, हल्बी समाज के केन्द्रीय कर्मचारी प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष, जी.आर. चुरेन्द्र, भारतीय प्रशासनिक सेवा (पूर्व संभागीय आयुक्त रायपुर दुर्ग, बस्तर एवं सरगुजा) के गरिमयी उपस्थिति एवं सभी क्षेत्रीय महासभा क्षेत्र के पदाधिकारियों यथा जिलाध्यक्षों, ब्लाक अध्यक्षों व सामाजिक सदस्यों की ऊर्जावान उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम सभी महासभा के पदाधिकारियों ने मिलकर राष्ट्रीय महासभा की तैयार की गई सामाजिक नियमावली पर चर्चा व परिचर्चा करते हुए अतिंम रूप देकर नियमावली का अनुमोदन किया गया। तत्पश्चात् राष्ट्रीय महासभा संगठन की संगठनात्मक ढांचा के अनुरूप निर्वाचित होने वाले सभी पदों यथा राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, राष्ट्रीय अंकेक्षक प्रचार मंत्री के पदों पर निविरोध निर्वाचन एक प्रकार से मनोनयन प्रक्रिया के तहत चुनाव प्रक्रिया के तहत निर्वाचित किये गये। हल्या, हल्बी आदिवासी समाज की राष्ट्रीय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के तहत पदाधिकारियों का चुनाव शांति सद्भावना व भाईचारा तथा समरसता के माहौल में सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में मंतूराम पवार (पूर्व विधायक अंतागढ़-बस्तर संभाग) क्षेत्रीय महासभा 32 गढ़ बड़ेडोंगर को र्निविरोध रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। इसी तरह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर शिव पात्र 18 गढ़ बड़ेडोंगर निविरोध निर्वाचित हुए, राष्ट्रीय महासभा के पदेन उपाध्यक्ष वीरेन्द्र चनाप 32 गढ़ बड़ेडोंगर, लतेल नाईक 18 गढ़ बडेडोंगर, डॉ एन.डी. कृषान जी, महासभा महाराष्ट्र गोरेगांव, महेन्द्र कोठेवार , महासभा म.प्र. बालाघाट नियमावली के अनुसार मनोनीत किये गये। 36 गढ़ केन्द्रीय महासभा बालोद के पदाधिकारी श्याम सिंह तारम राष्ट्रीय महासचिव एवं पून्ना लाल भंडारी महासभा म.प्र. बालाघाट राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष निविरोध निर्वाचत हुए। मंतूराम पवार राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद अखिल भारतीय हत्या, हल्बी आदिवासी समाज में वर्तमान में जो अव्यवस्था बिखराव गुटबंदी की जो स्थिति है उस पर करारा चोट करते हुए स्पष्ट रूप से कहा गया की अब हमें हल्बा, हल्बी समाज को सद्भावना भाईचारा समरसता व परसपर सहयोग वाला समाज बनाना है। जो समाज में वर्तमान में अराजकता फैला हुआ है, उसे समाप्त करते हुए बेहतर समाज का निर्माण सभी सामाजिक सदस्यों का सहयोग लेते हुए करना है। विशेषकर हमारा समाज सरकार के साथ मिलकर उनके योजना क्रियान्वयन समय पर हो उसके लिए काम करना है। समाज में महिलाओं, बच्चों व गरीब परिवारों को लक्षित करें हुए कार्य करना है। सभी सामाजिक सदस्यों की सहभागिता के लिए विशेष निवेदन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. एन.डी. कृपान अध्यक्ष, महाराष्ट्र महाराभा गोरेगांव एवं सांसद गढ़चिरौली के द्वारा हत्या, हत्ची आदिवासी समाज को राशका करने एकजूट होकर कार्य करने समाज में भाईचारा बढ़ाने साथ ही समाज में आर्थिक उन्नति एवं सामाजिक जागरण को बढ़ाने हेतु विशेष जोर दिया गया। जीआर राना पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय हत्या, हल्थी आदिवासी समाज राष्ट्रीय महासभा द्वारा अपने संबोधन में बताया गया की हमारा हत्या समाज के लोग भारत वर्ष के अंतर्गत विभिन्न राज्यों जैसे म.प्र. महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिसा, आसाम, तेलंगाना, अधिप्रदेश, गुजरात आदि राज्यों में निवासरत है। सभी सर्व कर राष्ट्रीय स्तर पर सबको एक करने का काम अभी बचा हुआ है हमे समाज को सशका करने विशेष प्रयास करना होगा। आज राष्ट्रीय महासभा का गठन होना सुखद सहयोग है। हम आज के दिन का लम्बे समय से इंतजार कर रहे थे। पूरा विश्वास है कि अब हल्या समाज पूर्व समय की भांति पुनः अपने मौलिकता, परिपक्वता, सद्भावना व समरसता को प्राप्त करेगी।

Previous articleराजनांदगांव : जिला खनिज संस्थान न्यास अंतर्गत संविदा भर्ती हेतु वॉक इन इंटरव्यू
Next articleराजनांदगांव : विधानसभा चुनाव के पूर्व दुर्ग ले जाया गया कार्यालय को वापस लाने हेतु स्मरण पत्र दिया गया