Home मध्य प्रदेश सतना: जैतवारा थाना परिसर में पुलिसकर्मी को मारी गोली, आरोपी की तलाश...

सतना: जैतवारा थाना परिसर में पुलिसकर्मी को मारी गोली, आरोपी की तलाश जारी

31

 सतना
 जैतवारा थाना में सोमवार देर रात एक युवक ने थाने के बैरक में घुसकर ड्यूटी में तैनात प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त पुलिसकर्मी बैरक में सो रहा था। पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने बैरक का दरवाजा खोलकर वारदात को अंजाम दिया। घायल प्रिंस गर्ग को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन घायल प्रधान आरक्षक की गंभीर स्थिति को देखते हुए संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया गया है जहां पर इलाज जारी है। आरोपी की पहचान हो गई है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। रीवा एसपी विवेक सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायल से मुलाकात की।

Previous articleपारिवारिक मूल्यों के सांस्कृतिक संवर्धन में, यह केंद्र बनेगा आदर्श एवं अभिप्रेरक: उच्च शिक्षा मंत्री परमार
Next articleहोम्योपैथी स्वास्थ्य कल्याण केंद्र में महिलाओं में मोटापे की समस्या के लिए विशेष उपचार की सुविधा उपलब्ध