Home मध्य प्रदेश मंदसौर में भीषण हादसा : बाइक को टक्कर मारकर कुएं में गिरी...

मंदसौर में भीषण हादसा : बाइक को टक्कर मारकर कुएं में गिरी कार, 6 लोगों की मौत

11

मंदसौर

मंदसौर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम काचरिया चौपाटी पर मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद कार कुएं में जा गिरी। इसमें सात से अधिक लोग सवार थे सभी उन्हेल के बताए जा रहे हैं।

अभी तक मोटरसाइकिल सवार गोबर सिंह निवासी आबाखेड़ी सहित 6 की मौत की सूचना है। कार सवारों को बचाने के लिए कुएं में कूदे 40 वर्षीय मनोहरसिंह निवासी दोरवाड़ी की भी मौत हो गई।

कार ने जिस बाइक को टक्कर मारी वो नाहरगढ आबाखेड़ी निवासी गोबर सिंह की है। टक्कर के बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मौके पर बचाव कार्य चल रहा है। बड़ी क्रेन मंगवाई गई है जिससे जीप को कुएं से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए नईदुनिया के साथ।

Previous articleबस में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू
Next articleCG : भीषण गर्मी में बढ़ी बिजली की खपत, पीक ऑवर में डिमांड 7,000 मेगावाट पार