Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : स्वामित्व योजना अंतर्गत ग्राम रंगीटोला के 64 हितग्राहियों को किया...

राजनांदगांव : स्वामित्व योजना अंतर्गत ग्राम रंगीटोला के 64 हितग्राहियों को किया गया पट्टा वितरण

20

राजनांदगांव । जिले के छुरिया तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत रंगीटोला में स्वामित्व योजना अंतर्गत 64 हितग्राहियों को पट्टा वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, जनपद पंचायत अध्यक्ष छुरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने पट्टा मिलने पर हितग्राहियों को बधाई व शुभकामनाएं दी। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने स्वामित्व योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर सरपंच, पंच, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Previous articleविकास को वरदान बनाता है संस्कार : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
Next articleअशासकीय स्कूलों में ऑनलाइन नि:शुल्क प्रवेश प्रक्रिया 5 मई से होगी