Home छत्तीसगढ़ CG : तालाब में डूबे भाई और बहन, एक की मौत

CG : तालाब में डूबे भाई और बहन, एक की मौत

20

बिलासपुर, बिलासपुर में तालाब में डूबने से मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसका छोटे भाई की हालत गंभीर है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उसकी मां घर के काम में व्यस्त थी। तभी खेलते-खेलते दोनों भाई-बहन तालाब तक पहुंच गए। इस दौरान गिरने से दोनों डूब गए। लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल लेकर गए। घटना सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र की है।

सिरगिट्‌टी के बछेरा पारा निवासी विकास साहू फेरी लगाकर मनिहारी सामान बेचता है। रोज की तरह वो रविवार की सुबह अपने काम पर निकल गया। इस दौरान घर पर उसकी पत्नी और छह साल की बेटी बबीता और छोटा बेटा अनोखा साहू थे। मां घर में काम कर रहीं थीं। तभी दोनों बच्चे खेलते-खेलते घर के पास ही तालाब के पास पहुंच गए। दोपहर में दोनों भाई-बहन तालाब के पास खेल रहे थे। इस दौरान बबीता साहू और उसका भाई अनोखा साहू खेलते-खेलते तालाब में गिर गए। दोनों बच्चे तालाब में डूबने लगे, जिसे देखकर आसपास के लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। लेकिन, तब तक दोनों गहरे पानी में डूब गए थे।

Previous articleराजनांदगांव : बिजली खंभे में टकराई बाइक, युवक की मौत
Next articleCG : मसाज पार्लरों का काला सच, छुटभैये नेताओं ने अपनाया ये गोरखधंधा