शिवरीनारायण। शबरी पुल की मरम्मत का काम अब डेढ़ साल से अधिक बीतने वाला है, बलौदाबाजार जिले से शिवरीनारायण को जोड़ने वाला शबरी पुल 2024 के माघी मेले के बाद से पुल के एक तरफ के रोड का काम अधूरा लटका हुआ है। जहां शबरी पुल के एक तरफ की मरम्मत का काम पूरा हुआ है जबकि दूसरी तरफ की मरम्मत का काम ठेकेदार द्वारा अधूरा छोड दिया गया है। जिससे शबरी पुल में आवागमन करने वाले लोगों को शबरी पुल के गढ्डों से शबरी पुल पार करने में काफी परेशानी हो रही है। शबरी पुल की मरम्मत करने के लिए शासन से 78 लाख रुपए की स्वीकृति मिली थी। जिसमें शबरी पुल के ऊपरी परत को उखाड़कर नई परत बिछानी है जिसमें शबरी पुल में मरम्मत का काम ठेकेदार द्वारा 20 दिसम्बर 2023 को शुरू किया गया था। जो मेले के चलते अधिकारियों ने एक तरफ के रोड के काम को पूर्ण करा कर बंद कराया था जिसे अधिकारी भी अब दुबारा फिर से चालू कराने में ध्यान नही दे रहे है। जिम्मेदार अधिकारियों के मॉनिटरिंग नहीं करने से आज तक काम दुबारा चालू ही नहीं हुआ है।
शबरी पुल में मरम्मत कार्य शुरू कराने न जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा ध्यान दिया जा रहा है और न ही ठेकेदार इस ओर ध्यान दे रहा है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। इस ओर किसी जनप्रतिनिधि भी ध्यान नहीं दे रहे है आने वाले दिनों में बरसात में लोगों को इस मार्ग से गुजरने में काफी कठिन होगा गड्ढों के वजह से कोई बड़ी घटना भी घट सकती है इस और जल्द ही ध्यान देना होगा अन्यथा किसी दिन बड़ी दुर्घटना इस शबरी पुल पर हो सकती हैं।







