Home छत्तीसगढ़ CG : चिड़ियाघर बनाने का विरोध, सैकड़ों ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

CG : चिड़ियाघर बनाने का विरोध, सैकड़ों ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

24

जगदलपुर। वन मंत्री केदार कश्यप के गृह क्षेत्र भानपुरी में प्रस्तावित चिड़ियाघर का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं. सालेमेटा, खड़गा, छुरावण्ड, जामगांव और कमेला पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों का आरोप है कि पहले उन्हें कोसारटेडा बांध के चलते विस्थापित किया गया था, और अब चिड़ियाघर के नाम पर उनकी पुनर्वास की गई जमीन भी छीनी जा रही है.

ग्रामीणों ने राज्यपाल के नाम बस्तर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए परियोजना को तत्काल निरस्त करने की मांग की. ग्रामीणों की मांग का समर्थन करते हुए नारायणपुर के पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने कहा कि खेती ही इन परिवारों की आजीविका का मुख्य स्रोत है, और सरकार रोजगार के नाम पर उन्हें गुमराह कर रही है.

Previous articleCG : फार्मासिस्ट समेत 3 मेडिकल अफसरों का ट्रांसफर, निलंबन की चेतावनी के साथ आदेश…
Next articleCG : सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से बनाया दुकान,