राजनांदगांव | चैत्र शुक्ल पूर्णिमा 12 अप्रैल 2025 शुभ दिन शनिवार भगवान हनुमान जी जन्मोत्सव रानी मंदिर छुईखदान में धूमधाम से संपन्न हुआ। मंदिर समिति के संरक्षक लतारानी लाल जे .के . वैष्णव ने जानकारी दी कि मंदिर परिसर को सजाकर हनुमान जी का ध्वज पताका लगाकर , चोला चढ़ाकर , नया वस्त्र पहनाकर दोपहर बारह बजे शंखध्वनि , घंटा ध्वनि , आतिशबाजी कर आरती पूजा किए । भक्तों द्वारा हनुमान चालीसा पाठ , हनुमाष्टकम पाठ , बजरंग बाण पाठ , श्री राम जी स्तुति सहित भजन * त्रिभुवन को तुम पर अभिमान जय हनुमान जय जय हनुमान * एवं हे दुःख भंजन मारुति नंदन , सुन लो मेरी पुकार सहित अन्य भजन गाये। तत्पश्चात् प्रभु हनुमान जी को श्रीफल भेंटकर ,रोठ ,चना गुड़ , खीर पूड़ी , लड्डू, मिठाई , मौसमी फलों का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया ।

इस अवसर पर सूर्याशीष वैष्णव , नीलेश सिंह, सुप्रिया सचिन महोबिया , योगेश महोबिया, मुकेश दिनेश महोबिया ,अनिल पुजारी रानी मंदिर , आदित्य राजपूत , प्रशांत श्रीवास्तव डब्बू , संजय लल्ला , कमलेश यादव , करण सिंह पत्रकार इलेक्ट्रॉनिक मीडिया , आलोक महोबिया , जीतेन्द्र देवांगन ,मोहन दास वैष्णव सर, गोरेलाल महोबिया सर, लाल जितेन्द्र किशोर वैष्णव , लतारानी वैष्णव ,सत्या सोनी, मंगलिन यादव ,यशस्वी यादव , गायत्री महोबिया,निशा, बिट्टी बन्नो नामदेव,पिंकी राजपूत,ज्योति , खुशबू शर्मा, विमला शर्मा, संध्या महोबिया ,चंचल,आस्था,वीणा यादव , इला ज्योति यादव,मेघा यादव,गणेश वैष्णव ,मीरा महोबिया, प्रेम , राधे सहित बड़ी संख्या में भक्त जन शामिल रहे। मंदिर परिसर जय जय श्री राम, जय हनुमान उद्घोष जयकारे से गुंजायमान रहा। श्रीराम जमात मंदिर राधाकृष्ण बाईसाहब मंदिर जगन्नाथ मंदिर बाजार लाइन एवं भूलाटोला हनुमान मंदिर सहित सभी मंदिरों में बजरंगबली जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। हनुमान जी जन्मोत्सव शोभायात्रा में ध्वज पताका लेकर मंदिर समिति सदस्य शामिल रहे।
