Home छत्तीसगढ़ CG : रिहायशी इलाके में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप, जांच...

CG : रिहायशी इलाके में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

24

कवर्धा. शहर के मिनीमाता चौक के पास स्थित जांगड़े हॉस्पिटल से करीब 100 मीटर दूरी पर नवजात शिशु का शव कपड़े में लिपटा हुआ मिला. शव करीब 6 से 7 माह के भ्रूण का बताया जा रहा है. इलाके में घटना से सनसनी फैल गई है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद किया.

शिशु का सिर कपड़े से बाहर नजर आ रहा था. पास में एक गुलाबी रंग का थैला भी पड़ा हुआ मिला. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ आसपास के अस्पतालों और संभावित सुरागों की तलाश की जा रही है.

Previous article‘गुंडे वक्फ के नाम पर अपनी संपत्ति बना रहे…’, अवैध मदरसे पर MP BJP प्रदेशाध्यक्ष का बयान
Next articleCG : कलेक्टर लंगेह ने अंतिम दिन किया जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों का निरीक्षण