Home छत्तीसगढ़ CG : छापा मारा ACB और EOW की टीम ने, वन विभाग...

CG : छापा मारा ACB और EOW की टीम ने, वन विभाग के कर्मचारियों के घर दबिश

14

सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में ACB और EOW की टीम ने फॉरेस्ट कर्मियों और तेंदूपत्ता प्रबंधकों के घर रेड मारी है। सुकमा, दोरनापाल, कोंटा समेत कुल 4 जगहों के 8 ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई चल रही है। एक दिन पहले पूर्व MLA मनीष कुंजाम समेत अन्य तेंदूपत्ता प्रबंधकों के कुल 12 ठिकानों पर कार्रवाई की गई थी। बताया जा रहा है कि तेंदूपत्ता बोनस राशि में हुए भ्रष्टाचार मामले में ACB और EOW की टीम लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रखी है। वहीं इसी मामले में DFO अशोक पटेल सस्पेंड हुए हैं।

Previous articleमध्‍य प्रदेश में सरपंच से छीना गया पेड़ काटने की अनुमति देने का अधिकार, अब लेनी होगी ऑनलाइन अनुमति
Next articleभोपाल आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही