Home मध्य प्रदेश भगवान महावीर का जीवन मानवता के कल्याण और समाज में नैतिक मूल्यों...

भगवान महावीर का जीवन मानवता के कल्याण और समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना के लिए प्रेरणास्त्रोत: उप मुख्यमंत्री

35

भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने महावीर जयंती के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि भगवान महावीर का जीवन मानवता के कल्याण और समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उन्होंने जैन धर्म के माध्यम से पूरे विश्व को शांति, सहिष्णुता और करुणा का संदेश दिया।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि भगवान महावीर ने समस्त मानवता को अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह, अस्तेय और ब्रह्मचर्य का मार्ग दिखाया। उनका जीवन और उपदेश आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने दो हजार वर्ष पूर्व थे।

 

Previous articleउज्जैन की वसंत विहार कालोनी में बने तारामंडल में अब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च कर सरकार डिजिटल गैलरी बनाने जा रही
Next articleकेन्द्रीय मंत्री शाह 13 अप्रैल को करेंगे राज्य स्तरीय सहकारिता सम्मेलन में शिरकत