Home मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वरिष्ठ प्रेस फोटोग्राफर श्री रविन्द्र सिंह के निधन...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वरिष्ठ प्रेस फोटोग्राफर श्री रविन्द्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

15

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी के वरिष्ठ प्रेस फोटोग्राफर श्री रविन्द्र सिंह के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए बाबा महाकाल से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजन को असीम दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है। उल्लेखनीय है कि श्री रविंद्र सिंह ने राजधानी के विभिन्न समाचार पत्र समूहों में अपनी सेवाएं दीं, वर्तमान में वे दैनिक समाचार पत्र हरिभूमि में कार्यरत थे।

 

Previous articleमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पद्मराई लोक नृतक राम सहाय पांडे के निधन पर शोक व्यक्त किया
Next articleमध्य प्रदेश में पीपीपी मॉडल पर खुलेंगे मेडिकल कॉलेज, ग्वालियर-सागर बायपास के लिए राशि मिली