Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : पानी बचाने नगर निगम की कार्यवाही, गाडी सविंसिंग के 12...

राजनांदगांव : पानी बचाने नगर निगम की कार्यवाही, गाडी सविंसिंग के 12 सेन्टरो में दबिश देकर जल विभाग की टीम ने काटे नल कनेक्शन

31

राजनांदगांव। ग्रीष्म ऋतु में निगम सीमाक्षेत्र के सभी वार्डो में पर्याप्त पेयजल सप्लाई के लिये नगर निगम के जल विभाग की टीम व्यर्थ बहने वाले नल बंद करने एवं पानी का दुरूपयोग करते पाये जाने पर नल काटने की कार्यवाही कर रही है। कार्यवाही की कडी में आज टीम ने निगम सीमाक्षेत्र में संचालित 12 गाडी सविसिंग सेन्टरो मंे दबिश देकर नल कनेक्शन काटने की कार्यवाही किये।

This image has an empty alt attribute; its file name is 1-3-768x1024.jpg

उल्लेखनीय है कि ग्रीष्म ऋतु में मोहारा शिवनाथ नदी में जल स्तर कम होने के कारण पेयजल सप्लाई में कठिनाई होने पर महापौर मधुसूदन यादव के निर्देश पर दो दिन में तीन बार पानी सप्लाई की जा रही है, ताकि गर्मी के सभी दिनों में नागरिकों को पर्याप्त पानी मिल सके। पानी के सुचारू सप्लाई के लिये महापौर यादव मोहारा नदी, जल सयंत्रगृह के अलावा वार्डो में भी जाकर पानी का हाल जान रहे है। वही निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा भी वार्ड तथा प्लांट का अवलोकन कर सुचारू पेयजल सप्लाई के लिये हर संभव प्रयास करने अधिकारियों को निर्देशित कर रहे है तथा शहर में अनावश्यक बहते पानी व पानी का दुरूपयोग पर कार्यवाही करने कहा गया है। इसी कडी में जल विभाग की टीम ने गाडी सविसिंग सेन्टरो का नल काटे।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बताया कि पानी की किल्लत को ध्यान मे रखकर शहर में निरीक्षण कर अनावश्यक बहते नल बंद करने तथा पानी का दुरूपयोग रोकने गाडी सविसिंग सेन्टरों को नल के पानी का उपयोग पीने के लिये करने तथा सविसिंग के लिए हैण्ड पंप या कुॅआ का उपयोग करने समझाईस दी गयी है। समझाईस उपरांत भी नही मानने पर आज जल विभाग की टीम ने शहर के वाहन सविसिंग सेन्टर एवं आटो पार्टस में लगे नल की जाॅच कर नल के पानी से गाडी सविसिंग करते पाये जाने पर 12 सेन्टरों का नल काटने की कार्यवाही किये।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने व्यवासायियो एवं नागरिको से अपील की है कि ग्रीष्म ऋतु में जल स्तर कम होने को ध्यान में रखकर पानी का अपव्यय न करे, अनावश्यक बहते पानी को रोके, नलो में टोटी लगावे ताकि सभी को पर्याप्त पानी मिल सकें। सबके सहयोग से ही जल संकट से आसानी से निपटा जा सकता है।

Previous articleCG : कमल विहार में अर्धनग्न लाश मिली
Next articleट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहे जबलपुर के नागरिकों ने हाई कोर्ट में जनहित याचिका की दायर