Home छत्तीसगढ़ CG : अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों...

CG : अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों में…

67

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में अब ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को कंफर्म टिकट मिल सकेगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा फैसला लिया है। जोन की 8 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। यह सुविधा 11 अप्रैल से शुरू होगी। दुर्ग-निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 कोच जोड़ा जाएगा। यह सुविधा दुर्ग से 11 अप्रैल और निजामुद्दीन से 12 अप्रैल से उपलब्ध होगी।

बिलासपुर-नेताजी सुभाषचंद्र बोस (इतवारी) इंटरसिटी एक्सप्रेस में एक स्लीपर कोच बढ़ाया जाएगा। यह बिलासपुर से 14 अप्रैल और इतवारी से 15 अप्रैल से शुरू होगा। कोरबा-इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस में भी एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जुड़ेगा। यह सुविधा दोनों दिशाओं से 14 अप्रैल से मिलेगी।

गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस में एक चेयरकार कोच की सुविधा दी जाएगी। यह गोंदिया से 13 अप्रैल और रायगढ़ से 14 अप्रैल से उपलब्ध होगी। रेल प्रशासन के मुताबिक, यह सभी कोच स्थायी रूप से जोड़े जाएंगे। इससे अधिक यात्रियों को कंफर्म टिकट मिल सकेगा।

Previous articleमाध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने प्रैक्टिकल और आंतरिक मूल्यांकन अंकों को जमा करने की तिथि को बढ़ाकर की 6 अप्रैल
Next articleछत्रपति शिवाजी महाराज ने धर्म,राष्ट्रीयता, न्याय और जनकल्याण के आधार पर की सुशासन की स्थापना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव