गौरी गणेश पूजन के साथ प्रज्जवलित किए गए 2100 ज्योति कलश
राजनांदगांव। मानव सेवा व जनकल्याण के लिए अंचल सहित देशभर में पहचान बना चुकी बफार्नी सेवाश्रम समिति द्वारा अपने आशीर्वादक राष्ट्रीय संत श्री श्री 1011 योगाधिराज ब्रम्हर्षि बफार्नी दादा जी के आशीर्वाद से संस्था द्वारा संचालित गर्भगृह में विराजमान मां पाताल भैरवी राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी दश महाविद्या द्वादश ज्योर्तिलिंग शिव शक्ति सिद्धपीठ बफार्नी आश्रम में हिन्दू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्र 30 मार्च रविवार को प्रारंभ हुए चैत्र नवरात्र पर्व पर माता की ज्योति सहित 2100 श्रद्धालुओं द्वारा ज्योति कलश प्रज्ज्वलित की गई। चैत्र शुक्ल पक्ष पंचमी 2 अप्रैल बुधवार को मां पाताल भैरवी सहित समस्त देवी देवताओं का विशेष श्रृंगार एवं पूजन किया जाएगा।
संस्था के सचिव गणेश प्रसाद शर्मा ‘गन्नू’ ने बताया कि सारे देश में मनाए जाने वाले मां भगवती के साधना व भक्ति का महापर्व चैत्र नवरात्रि पर्व बफार्नी आश्रम स्थित मां पाताल भैरवी राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी दश महाविद्या द्वादश ज्योर्तिलिंग शिव शक्ति सिद्धपीठ में भी 30 मार्च रविवार से 6 अप्रैल रविवार तक मनाया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन माता व अन्य देवी देवताओं की विधि विधान से पूजा पाठ के अलावा आरती पूजन का कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। चैत्र नवरात्रि प्रतिपदा एकम 30 मार्च रविवार को अविभाज्य मुहूर्त दोपहर 12.24 के विद्वान पंडितों व आचार्यों द्वारा विधि विधान के मध्य गौरी गणेश नवग्रह स्थापना, गुरु पूजन के पश्चात माई ज्योत व गुरु ज्योत प्रज्ज्वलन किया गया। इसके बाद माता व भोलेनाथ की आरती उतारी गई तत्पश्चात अंचल सहित देश व विदेश से मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित करने वाले श्रद्धालुओं के द्वारा अपनी अपनी ज्योति कलश प्रज्ज्वलित की गई। इस बार माई ज्योत, गुरु की ज्योत, हनुमान जी व मां राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी दस महाविद्या की ज्योति कलश के साथ ही 2100 ज्योति कलश श्रद्धालुओं द्वारा स्थापित किए गए हैं। कल पड़ने वाली चैत्र शुक्ल पक्ष पंचमी के अवसर पर 02 अप्रैल बुधवार को मां पाताल भैरवी सहित दस महाविद्या शिव शंकर भोलेनाथ, हनुमान जी महाराज, गणेश जी महाराज व श्री बर्फानी दादा जी का अभिषेक पूजन कर विशेष श्रृंगार किया जाएगा। इसके साथ ही ज्योत ज्वांरा का भी पूजा अर्चना व श्रृंगार किया जाएगा। माता के दरबार में श्री यंत्र पर आधारित यज्ञ शाला में महाअष्टमी हवन 05 अप्रैल शनिवार को संध्या 6 बजे से संस्था के सदस्यों एवं अन्य श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा। 6 अप्रैल रविवार को पड़ने वाली रामनवमी के अवसर पर प्रात: कुंवारी कन्याओं एवं बटुकनाथ का विशेष पूजन व अर्चना कर कुंवारी कन्या भोजन कराया जएगा। तत्पश्चात माता की विशेष महाआरती, श्री राम जन्मोत्सव के पश्चात माता की ज्योत ज्वांरा का विसर्जन किया जाएगा। नवरात्र के अवसर पर प्रतिदिन माता की संध्या में रात्रि 8 बजे से विशेष आरती व पूजन किया जा रहा है। जिसमें संस्था के अध्यक्ष राजेश मारु, उपाध्यक्ष दीपक जोशी, सचिव गणेश प्रसाद शर्मा ‘गन्नू’, कोषाध्यक्ष नीलम जैन, महंत गोविंद दास, महेन्द्र लुनिया, आलोक जोशी, सूरज जोशी, दामोदर अग्रवाल, कमलेश सिमनकर, लीलाधर सिंह, बलविंदर सिंह भाटिया, संजय खंडेलवाल, योगेन्द्र पांडे, मनीष परमार सहित हजारों श्रद्धालुगण रोज आरती पूजन में सम्मिलित हो रहे हैं।







