Home छत्तीसगढ़ CG : एनकांउटर के बाद बौखलाए नक्सली, जवानों के वाहन पर किया...

CG : एनकांउटर के बाद बौखलाए नक्सली, जवानों के वाहन पर किया IED ब्लास्ट

13

बीजापुर। बीजापुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां नक्सलियों ने जवानों के वाहन पर IED ब्लास्ट किया है। मिली जानकारी के अनुसार गोरला नाले के पास नक्सलियों ने एक पिकअप वाहन को निशाना बनाकर विस्फोट किया। वहीं इस हमले में दो जवान घायल हो गए।

बता दें कि, घटना मद्देड थाना क्षेत्र के भोपालपट्टनम नेशनल हाइवे के पास हुई। नक्सलियों द्वारा किए गए इस IED ब्लास्ट में जवानों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई। वहीं नक्सलियों ने विस्फोट के बाद जवानों पर फायरिंग भी की। जिससे की इस फायरिंग में दो जवान घायल हो गए। इस घटना के बाद इलाके में स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई।

Previous articleरेलवे मजिस्ट्रेट की सख्त कार्रवाई: बिना टिकट यात्री और स्टॉल्स पर ठोका ₹79,600 का जुर्माना
Next articleप्रदेश में लाडली बहना योजना को लेकर नई बहस शुरु, न राशि बढ़ेगी, न जुड़ेंगे नए नाम, सदन में मंत्री ने दिया बयान