Home छत्तीसगढ़ CG : कंगना रनौत को सीएम साय ने जन्मदिन की बधाई दी

CG : कंगना रनौत को सीएम साय ने जन्मदिन की बधाई दी

17

रायपुर । सांसद कंगना रनौत को सीएम साय ने जन्मदिन की बधाई दी। पोस्ट में सीएम ने लिखा, हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद कंगना रनौत, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। सिद्ध गणपति जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना करता हूं।

फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी 100 की लिस्ट में छह बार शामिल हो चुकी कंगना रनौत आज, 23 मार्च 2025 को, अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। कंगना बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं और करोड़ों की संपत्ति की मालकिन भी हैं। हालांकि कुछ सालों से उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल कर नहीं पा रही। उनकी पिछली रिलीज फिल्म इमरजेंसी भी बॉक्स ऑफिस पर पिट गई। मूवी इसी साल सिनेमाघरों में आई थी। इसके अलावा तेजस, धाकड़ मूवीज भी पिट गई थी।

Previous articleआंगनबाड़ी केंद्रों में शत प्रतिशत बच्चो की उपस्थिति कराए सुनिश्चित : कमिश्नर
Next articleCG : कांकेर मुठभेड़ में मारे गये 10 लाख के ईनामी 2 नक्स्लियों की हुई शिनाख्त