मेष- आज का दिन आपके लिए इनकम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके कामों को लेकर मेहनत अधिक रहेगी। आपके पुराने किए गए निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आप अपने कामकाज को लेकर अपने पिताजी से विचार-विमर्श कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों में बंटवारे को लेकर कोई लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। आप किसी नए घर की खरीदारी के बारे में भी सोच-विचार करेंगे।
वृषभ- आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। विद्यार्थी यदि किसी कोर्स में दाखिला लेने की सोच रहे हैं, तो वह ले सकते हैं। आपको जीवनसाथी का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपके लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है। बिजनेस में भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा।
तुला- आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। यदि आप किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमें आपको जीत अवश्य मिलेगी। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। यदि आप कहीं इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं, तो वह आप आसानी से कर सकते हैं। भाई-बहनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको भविष्य में किसी निर्णय से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।
वृश्चिक– आज का दिन आपके लिए चिंताओं से दूर रहने के लिए रहेगा। आप भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ले सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं से आप खिलवाड़ बिल्कुल ना करें। आपको अपने करियर को चमकाने के लिए कोई अवसर हाथ लग सकता है। आपको बड़ों की बातों को ध्यान से सुनना होगा। आपको कोई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में यदि कोई सदस्य विवाह योग्य हैं, तो उनके लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है।
धनु- आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा, लेकिन आप अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दें। अत्यधिक तला-भुना भोजन आपको समस्या दे सकता है। धर्म-कर्म के कार्यों में आपका काफी रुचि रहेगी। परोपकार की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जैसे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा।
मकर- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको व्यापार में अच्छा लाभ मिलने से खुशी होगी। पार्टनरशिप में आप कोई काम ना करें, नहीं तो उसमें आपको धोखा मिलने की संभावना है। आपके मन में कुछ उथल-पुथल रहने से आप भगवान की भक्ति में काफी ध्यान लगाएंगे। पारिवारिक समस्याएं फिर से सिर तो उठाएंगी, लेकिन आप उन्हे मिल बैठकर दूर करने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। धन को लेकर आपको कोई इंवेस्टमेंट करने के बारे में सोचना होगा।
कुंभ- आज आप अपने कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे, क्योंकि आप अपने कुछ पिछले कामों को भी निपटने की पूरी कोशिश में लगे रहेंगे, जिसके लिए आप मेहनत भी अधिक करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको किसी काम के लिए सम्मान मिलने की संभावना है। आपके घर किसी परिजन का आगमन होने से आपका मन खुश रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में मिठास बनी रहेगी। आप अपनी अच्छे सोच समझकर लाभ उठाएंगे।
मीन– आज का दिन आपके व्यक्तित्व में निखार लेकर आने वाला है। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। राजनीति में आपका सिक्का खूब चमकेगा और आपका मनोबल भी ऊंचा रहेगा। आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी मिल सकती हैं। जो आपके खूब काम आएगी। आप अपने बिजनेस में किसी काम को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो उसके लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत की आवश्यकता है। जीवनसाथी को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है।
