Home मध्य प्रदेश प्रेम, आत्मीयता और सौहार्द से होली मनायें : उप मुख्यमंत्री देवड़ा

प्रेम, आत्मीयता और सौहार्द से होली मनायें : उप मुख्यमंत्री देवड़ा

34

भोपाल

उप मुख्यमंत्री  जगदीश देवड़ा ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि होली आत्मीयता, प्रेम, सौहार्द का पर्व है इसे सभी के साथ खुशी से मनाये। होली हमें सामाजिक सद्भाव और समरसता का संदेश देती है। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कामना की है कि होली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली आए।

उप मुख्यमंत्री  देवड़ा ने कहा कि हम सबको प्राकृतिक रंगों से होली खेलना चाहिये। उन्होंने प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि यह त्यौहार सभी जीवन में नई ऊर्जा लाये।

Previous articleएमपी के महू में होली पर हाई अलर्ट, पुलिस के 2000 जवान संभाल रहे मोर्चा
Next articleभोपाल में 1283 स्थानों पर प्रापर्टी की दरों में 18% तक की वृद्धि प्रस्तावित, कलेक्टर गाइडलाइन के लिए 19 मार्च तक सुझाव