Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : डॉ रमन का उपहार लक्ष्मण झूला होगा तैयार – डी...

राजनांदगांव : डॉ रमन का उपहार लक्ष्मण झूला होगा तैयार – डी सी जैन

25

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्त मंत्री ओ पी चौधरी द्वारा आगामी वर्ष के बजट में शिवनाथ नदी तट मोहारा मेला स्थल से प्रस्तावित पिकनिक स्पॉट भंवरमरा ऑक्सीज़ोन को जन साधारण की सुविधा एवं मनोरंजन हेतु लक्ष्मण झूला का निर्माण करने हेतु बजट में प्रावधान करने से समिति के सदस्यों एवं आम नागरिकों में हर्ष व्याप्त हुआ है। इस संबंध में समिति के अध्यक्ष डॉ डी सी जैन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह बताया गया है कि उनकी समिति द्वारा एक वर्ष पूर्व, पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी के स्पीकर बनने के बाद उनसे की गई प्रथम भेंट के अवसर पर उनको आवेदन प्रस्तुत कर ऑक्सीज़ोन भंवरमरा के सौंदर्यीकरण एवं ऑक्सीज़ोन को लक्ष्मण झूला का निर्माण कर मोहारा मेला स्थल से जोड़ने हेतु आवेदन दिये गये थे। उसी समय डॉ रमन सिंह जी द्वारा लक्ष्मण झूला बनेगा इन शब्दों के साथ समिति को आश्वासन दिया गया था। समिति को एक वर्ष के भीतर ही बजट में उपरोक्त दोनों योजनाओं को सम्मिलित करने से अपार हर्ष व्याप्त हुआ हैं। लक्ष्मण झूला के निर्माण से नगरवासियों एवं ग्रामवासियों को आवागमन एवं मनोरंजन की भरपूर सुविधा प्राप्त होगी तथा यह स्थान पिकनिक एवं मनोरंजन के साधन से परिपूर्ण होगा। समिति द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्त मंत्री ओ पी चौधरी के प्रति उक्त योजना को बजट में सम्मिलित करने के लिए आभार व्यक्त किया गया हैं। इस ऐतिहासिक उपहार के लिए समिति द्वारा डॉ रमन सिंह जी, विधानसभा अध्यक्ष तथा समिति के इस प्रयास में अपना पूरा सहयोग देने के लिए भूतपूर्व सांसद अभिषेक सिंह एवं वर्तमान सांसद संतोष पांडे के प्रति आभार व्यक्त किया गया हैं।

Previous articleभगोरिया की मस्ती में झूमते-नाचते टोलियों को देखकर पाँव अपने आप लगते हैं थिरकने : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Next articleमध्य प्रदेश में आज से बजट सत्र, कांग्रेस कर रही सत्र का विरोध, राज्यपाल ने पढ़ा अभिभाषण