Home छत्तीसगढ़ CG : जनपद पंचायत के अध्यक्ष बनी पिंकी उसेण्डी और उपाध्यक्ष चैतुराम...

CG : जनपद पंचायत के अध्यक्ष बनी पिंकी उसेण्डी और उपाध्यक्ष चैतुराम कुमेटी

18

नारायणपुर, त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत् जिले के जनपद पंचायत नारायणपुर अंतर्गत पीठासीन अधिकारी एवं एसडीएम गौतम पाटिल और सहायक पीठासीन अधिकारी एवं जनपद सीईओ एलएन पटेल की उपस्थिति में जनपद पंचायत नारायणपुर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचित किया गया। विकासखण्ड नारायणपुर अंतर्गत जनपद पंचायत अध्यक्ष निर्वाचन क्षेत्र सुलेंगा की सदस्य पिंकी उसेण्डी को अध्यक्ष और निर्वाचन क्षेत्र पालकी के सदस्य चैतुराम कुमेटी को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। इसी प्रकार निर्वाचन क्षेत्र बिंजली के सदस्य राकेश कुमार कौड़ो, एड़का के सदस्य मंगली कावड़े, गढ़बेंगाल की सुनिता नाग, हलामीमुंजमेटा की मुंगाय करंगा, बेनूर की रामबती देवांगन, रेमावण्ड की देवी कुमेटी, मातला के सोमनाथ सलाम, फरसगांव की रमोली शोरी और बड़ेजम्हरी के लच्छन कांगे, सुलेंगा धौड़ाई की रामदाय सलाम, बागडोंगरी के परमेश उईके, धौड़ाई के महेश मानिकपुरी, बड़गांव की एशबती मांझ़ी, छोटेडोंगर के सोनसिंह कार्राम और कन्हारगांव की निलेश्वरी पोटाई जनपद सदस्य निर्वाचित हुए हैं।

Previous articleराजनांदगांव : दुकान से दो कूलर की चोरी तीन संदेही कैमरे में दिखे
Next articleCG : जनपद पंचायत ओरछा के अध्यक्ष बने नरेश कोर्राम और उपाध्यक्ष मगंड़ूराम नुरेटी