Home छत्तीसगढ़ CG : रायगढ़ में आयकर विभाग की रेड जारी, डिजिटल डेटा जब्त

CG : रायगढ़ में आयकर विभाग की रेड जारी, डिजिटल डेटा जब्त

20

रायपुर। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की बड़ी छापेमारी लगातार दूसरे दिन भी जारी है। रामा ग्रुप और रामा उद्योग के विभिन्न ठिकानों पर आयकर अधिकारियों ने दबिश दी है। यह कार्रवाई सतना, रायपुर, जगदलपुर और रायगढ़ समेत कई शहरों में की जा रही है। रायपुर के 04, जगदलपुर के 03, रायगढ़ के 01, सतना के 02 प्रमुख ठिकानों पर छापेमारी कार्रवाई जारी हैं जबलपुर और भोपाल की आयकर विभाग की टीमों द्वारा दबिश दी गई हैं। आयकर विभाग की यह छापेमारी कर चोरी, संदिग्ध वित्तीय लेन-देन और अनियमितताओं की जांच के लिए की जा रही है। शुरुआती जांच में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल डेटा जब्त किए गए हैं, जिनकी गहन जांच की जा रही है। जबलपुर और भोपाल की आयकर विभाग की विशेष टीमों ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया हैं। विभिन्न ठिकानों पर आर्थिक अनियमितताओं, बेनामी संपत्तियों और टैक्स चोरी से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस जांच में कई अहम सुराग मिले हैं और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Previous articleCG : संभाग आयुक्त ने अधिकारियों की बैठक में समय-सीमा कार्यों की समीक्षा की
Next articleनर्मदा बेसिन से जुड़े सभी प्रोजेक्ट्स में गति लायें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव