Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : समावेशी व सर्व स्पर्शी बजट:रवि सिन्हा…

राजनांदगांव : समावेशी व सर्व स्पर्शी बजट:रवि सिन्हा…

25

शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय के जन भागीदारी अध्यक्ष एवं नगर पालिका निगम के नवनिर्वाचित पार्षद रवि सिन्हा ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रथम बार हस्तलिखित बजट पेश किया गया है जो अद्भुत और अतुलनीय बजट है यह बजट सर्वहारा वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया गया है जिसमें अंतोदय योजना का विशेष ध्यान रखा गया यह बजट व्यापारी से लेकर किसान छात्र-छात्राओं शासकीय कर्मचारी मध्यम वर्ग आदि सभी को समावेश कर ध्यान में रखकर बनाया गया है।
नवीन शिक्षा प्रणाली को ध्यान में रखते हुए स्कूल और कॉलेज में 20000 नए नियमित शिक्षक एवं प्रोफेसर पद का सृजन का लक्ष्य इस बजट में शामिल है तथा स्कूल कॉलेज के अधोसरंचना पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।
नगरीय निकायों में अधोसंरचना विकास के लिए 750 करोड़ का प्रावधान किया गया है जो नगर विकास को एक नई दिशा प्रदान करेगा।
पूर्ववर्ती सरकार में जो अमृत मिशन के कार्यों में रोक लगाई गई थी उसे ठीक करने हेतु स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था के दुरुस्त करने के लिए अमृत मिशन अंतर्गत 744 करोड़ प्रावधान किया गया है।
सबके लिए आवास योजना के तहत 875 करोड़ प्रावधान से आवासहिनो को आवास देने का प्रयास किया जा रहा है।
सिन्हा ने कहा कि निश्चित ही यह बजट सर्वस्पर्शी व समावेशी है इस बजट के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साईं एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी बधाई के पात्र हैं।

Previous articleसीएम मोहन यादव ने 5 रुपए में स्थायी बिजली कनेक्शन देने का ऐलान किया
Next articleजुआ खेलने वाले 23 आरोपियों से 16 मोटरसाइकिल सहित 1,46,700 रुपये जब्त