Home छत्तीसगढ़ CG : प्रदेश में सस्ता होगा पेट्रोल, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने...

CG : प्रदेश में सस्ता होगा पेट्रोल, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की छूट की घोषणा…

15

रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने साय सरकार का दूसरा बजट पेश करते हुए आम आदमी को राहत दिया है. इसके लिए पेट्रोल पर लगने वाले वैट में एक रुपए की छूट देने की घोषणा की है. एक अप्रैल से इस छूट का लाभ मिलेगा.

बता दें कि अब तक पेट्रोल पर 24 फीसदी वैट और 2 रुपये प्रति लीटर सरचार्ज था. वित्त मंत्री ओपी चौधरी की बजट में घोषणा के बाद अब एक रुपए की कमी आएगी. साय सरकार ने इसके पहले बड़ी मात्रा (12000 लीटर) में डीजल खरीद पर VAT की दरों को घटा दिया था, जिससे डीजल की कीमत में 6 रुपये तक की कमी आई थी.

Previous articleआज से भोपाल में 42वीं नेशनल रोइंग चैंपियनशिप, 25 राज्यों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, CM करेंगे शुभारंभ
Next articleCG : धमतरी में क्रिकेट मैच में ऑनलाईन सट्टा खेला रहे दो लोग गिरफ्तार