Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : 8 मार्च को टाउन हाल में नगर पालिक नगम राजनांदगांव...

राजनांदगांव : 8 मार्च को टाउन हाल में नगर पालिक नगम राजनांदगांव के प्रथम सम्मेलन आयोजित

51

अध्यक्ष (स्पीकर) तथा अपील समिति के सदस्यो का होगा निर्वाचन

राजनांदगांव। नगर निगम राजनांदगांव के नव निर्वाचित महापौर मधुसूदन यादव सहित नव निर्वाचित पार्षदों के शपथ उपरांत नगर निगम का प्रथम सम्मेलन आयोजित कर अध्यक्ष (स्पीकर) तथा अपील समिति के 4 सदस्यों का निर्वाचन कराया जाना है। 8 मार्च 2025 शनिवार को टाउन हाल में आयोजित नगर पालिक निगम राजनांदगांव के प्रथम सम्मेलन में जिलाधीश व जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल की उपस्थिति में अध्यक्ष एवं अपील समिति के सदस्यों का निर्वाचन किया जायेगा।
प्रथम सम्मेलन के संबंध में निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि छ.ग. नगर पालिक निगम 1956 की धारा 18 (1) एवं छ.ग. नगर पालिक निगम अध्यक्ष (स्पीकर) का निर्वाचन नियम 1998 के अधीन नगर पालिक निगम राजनांदगांव को अध्यक्ष (स्पीकर) के पद का निर्वाचन करने हेतु नगर पालिक निगम राजनांदगांव के प्रथम सम्मेलन 8 मार्च 2025 को टाउन हाल में अपरान्ह 12ः00 बजे से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में आहुत की गयी है। निर्वाचन की प्रक्रिया के तहत 8 मार्च को टाउन हाल में अपरान्ह 12ः00 बजे से 12ः30 बजे तक पीठासीन अधिकारी के समक्ष नाम निर्देशन पत्रों की प्रस्तुती होगी, उसके पश्चात नाम निर्देशन की सूक्षम जॉच एवं आपत्तियों का विनिश्चयन पीठासीन अधिकारी के समक्ष अपरान्ह 12ः30 बजे से 1ः00 बजे के मध्य होगा तथा अपरान्ह 1ः00 से 1ः30 बजे तक अभ्यार्थियो का नाम वापस लिया जायेगा, साथ ही अपरान्ह 2ः00 बजे से 2ः30 बजे तक यदि आवश्यक होगा तो मतदान किया जायेगा। मतदान के तत्काल पश्चात मतगणना होगी। निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति में नाम वापसी के तत्काल बाद परिणाम की घोषणा होगी। यदि निर्वाचन की स्थिति बनती है तो मतगणना के तत्काल बाद परिणाम की घोषणा होगी।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बताया कि इसी प्रकार छ.ग. नगर पालिक निगम 1956 की धारा 18 (1) अंतर्गत
8 मार्च 2025 को आहूत प्रथम सम्मेलन में उक्त अधिनियम की धारा 403 की उप धारा (4) के तहत अपील समिति के लिये 4 पार्षदो का निर्वाचन दोपहर 3ः00 बजे से अनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के अनुसार एकल संक्रणीय मत द्वारा कराया जाना है। निर्वाचन की प्रक्रिया के तहत 8 मार्च को टाउन हाल में अपरान्ह 3ः00 बजे से 3ः30 बजे तक पीठासीन अधिकारी के समक्ष नाम निर्देशन पत्रों की प्रस्तुती होगी, उसके पश्चात नाम निर्देशन की सूक्षम जॉच एवं आपत्तियों का विनिश्चयन पीठासीन अधिकारी के समक्ष 3ः30 बजे से 3ः45 बजे के मध्य होगा तथा अपरान्ह 3ः45 से 4ः00 बजे तक अभ्यार्थियो का नाम वापस लिया जायेगा, साथ ही अपरान्ह 4ः15 बजे से 5ः15 बजे तक यदि आवश्यक होगा तो मतदान किया जायेगा। मतदान के तत्काल पश्चात मतगणना होगी। निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति में नाम वापसी के तत्काल बाद परिणाम की घोषणा होगी। यदि निर्वाचन की स्थिति बनती है तो मतगणना के तत्काल बाद परिणाम की घोषणा होगी।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने नव निर्वाचित महापौर मधुसूदन यादव सहित पार्षदों से 8 मार्च 2025 को 12ः00 बजे से टाउन हाल में आयोेजित नगर निगम के प्रथम सम्मेलन में उपस्थिति की अपील की है।

Previous articleCG : कुदरगढ़ महोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक का किया गया आयोजन
Next articleCG : 3 मार्च को जिला जल एवं स्वच्छता मिशन का होगा बैठक