Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : दिग्विजय महाविद्यालय के गणित विभाग में अतिथि व्याख्यान

राजनांदगांव : दिग्विजय महाविद्यालय के गणित विभाग में अतिथि व्याख्यान

27

राजनांदगांव | शास. दिग्विजय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुचित्रा गुप्ता के निर्देशन में एवं गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. के. के. देवांगन के मार्गदर्शन में गणित विभाग द्वारा “ऑपरेशन रिसर्च एंड इट्स एप्लीकेशन्स” पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. मेघा खंडेलवाल, सहायक प्राध्यापक, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ कर्नाटक, कर्नाटक उपस्थित हुये।

      कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए डॉ. कविता साकुरे ने डॉ. मेघा खंडेलवाल से विद्यार्थियों का परिचय करवाया तथा इसके पश्चात् उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के ज्ञानार्जन तथा समुचित विकास हेतु समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है |

व्याख्यान की शुरुआत करते हुए डॉ. मेघा खंडेलवाल ने गणित के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को “ऑपरेशन रिसर्च एंड इट्स एप्लीकेशन्स” पर अपना व्याख्यान दिया। उन्होंने ऑपरेशन रिसर्च के सिद्धांतों और उनके वास्तविक जीवन में उपयोगी एप्लीकेशन्स के बारे में विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही, डॉ. खंडेलवाल ने विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में आने वाले नए अवसरों और संभावनाओं के बारे में भी बताया। व्याख्यान में विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और कई महत्वपूर्ण सवाल भी पूछे। इस तरह के ज्ञानवर्धक सत्र विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास में मददगार साबित होते हैं। इस व्याख्यान अतिथि व्याख्याता रवि साहू व भीमसिंह पटेल, एम.एस.सी. पूर्व एवं अंतिम गणित के समस्त विद्यार्थी उपस्थित थे।

Previous articleभोजपुर में उमड़ा जन सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किए शिव के दर्शन
Next articleमोहला : विभागीय योजनाओं में प्रगति लाएं, अन्यथा आवश्यक कार्यवाही के लिए तैयार रहे – कलेक्टर