Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : वल्र्ड थिंकिंग डे का हुआ आयोजन

राजनांदगांव : वल्र्ड थिंकिंग डे का हुआ आयोजन

27

राजनांदगांव। लार्ड रॉबर्ट स्टीफेन्सन स्मिथ बेडेन पावेल एवं लेडी बेडेन पावेल ओलेव सेंट क्लेयर सोम के जन्मदिवस को डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी उत्कृष्ट विद्यालय राजनांदगांव में वल्र्ड थिंकिंग डे के रूप में मनाया गया। साथ ही कार्यक्रम में हमारी कहानी है थीम पर लड़कियों में आत्मविश्वास का संचार करने, सही तरीके से जीवनयापन करने आवश्यक कौशल विकसित करने के लिए सर्वधर्म प्रार्थना विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। राज्य उपाध्यक्ष स्काउट-गाईड राजेन्द्र गोलछा ने चिंतन दिवस पर मानव सेवा एवं बेजुबान पशुओं की रक्षा, प्राकृतिक संपदाओं के संरक्षण पर जोर दिया। हमारी कहानी है थीम तहत के तहत जीवन संघर्ष कहानी से परिचित करते हुए महिला सशक्तिकरण के लिए आत्मविश्वास जगाने अंतर्निहित साहस का विकास कर समाजसेवा करते रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त मयूख श्रीवास्तव, जिला सचिव देवेंद्र अम्बादे, सोमिन साहू, शाला विकास समिति अध्यक्ष देवशरण सेन, प्राचार्य सुनीता खरे, डीडी साहू, अर्चना नेताम सहित शिक्षक एवं विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी उपस्थित थे।

Previous articleCG : टूरिस्ट स्पॉट पर दिव्यांगों के लिए बनेगा रैंप रूट, बुकिंग पर छूट भी
Next article‘वायरल गर्ल’ बनने के बाद मोनालिसा ने Reel बनाकर दिखाया न्यू लुक