Home छत्तीसगढ़ राजनादगांव : बिलासपुर, और मेजबान राजनांदगांव ने फायनल में अपनी जगह बनाई।

राजनादगांव : बिलासपुर, और मेजबान राजनांदगांव ने फायनल में अपनी जगह बनाई।

24

स्पोटर्स अकादमी रायपुर, हॉकी कबीरधाम तीसरे और चौथे स्थान के लिए भिडेंगें

अस्मिता हॉकी राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के समापन समारोह में मंयक श्रीवास्तव उपमहानिदेशक सांई मुख्यअतिथि के रूप में शमिल  होगें।

राजनादगांव। स्पोटर्स ऑथरिटी ऑफ इंडिया, हॉकी इंडिया व छत्तीसगढ हॉकी के तत्वधान में आयोजित की जा रही अस्मिता हॉकी राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के सब जूनियर बालिका वर्ग का औपचारिक उद्धघाटन के साथ पहला मैच हॉकी कबीरधाम विरूद्ध हॉकी जांजगीर चांपा के मध्य खेला गया जिसमें हॉकी जांजगीर चांपा ने 4-0 गोल से पराजित किया पहले मैच में हॉकी जांजगीर चांपा की ओर से मैच के 22वें मिनट में रानी रोहिदास ने मैच के 35वें मिनट में पायल यादव ने मैच के 42वें और 59वें मिनट में शालू ढीमर और कृष्णा सूर्यवंशी ने 1-1 गोल किया वही आज का दूसरा मैच हॉकी बिलासपुर विरूद्ध स्पोटर्स हॉकी अकादमी रायपुर के मध्य खेला गया जिसमें हॉकी बिलासपुर ने एकतरफा मुकाबले में 13-0 गोल से पराजित किया हॉकी बिलासपुर ने शुरूवाती मिनट से ही गोल करने का सिलसिला आंरभ कर दिया था हॉकी बिलासपुर की ओर से मधु सिंदार ने 4 गोल सनम धुर्वे ने 3 गोल दमिनी खुसरो और रिया खलखो ने 2-2 गोल तथा स्मिता कूजूर, सोनांक्षी यादव ने 1-1 गोल करते हुए एक आसान जीत हासिल कि।

अपरांह में खेले गए जूनियर बालिका वर्ग के पहला सेमीफायनल मैच हॉकी बिलासपुर विरूद्ध हॉकी कबीरधाम के मध्य खेला गया जिसमें हॉकी बिलासपुर ने एक आसान जीत हसिल करते हुए फायनल में अपना स्थान बनाया हॉकी बिलासपुर की ओर से मधु ने 4 गोल रिया ,भुमिका और मिनाक्षी ने 1-1 गोल कर मैच को 7-0  गोल पराजित कर फायनल में अपना स्थान पक्का किया वहीं आज का दुसरा सेमीफायनल मैच मेजबान राजनांदगांव विरूद्ध स्पोटर्स अकादमी रायपुर के मध्य खेला गया जिसमें मेजबान राजनांदगांव ने इस एकतरफा मुकाबले में 9-0 गोल से पराजित कर फायनल मे प्रवेश किया मेजबान राजनांदगांव की ओर से दुबी ने 3 गोल, शिताल ने 4 गोल और वसुंधरा और सिमरण ने 1-1 गोल कर 9-0 गोल से रायपुर को पराजित करते हुए फायनल में अपना स्थान पक्का किया। मैच के पूर्व उपस्थित आतिथियों ने मैदान के मध्य जा कर खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया मैच में प्रमुख रूप से आर के त्रिपाठी सेट्रल इंचार्ज सांई फिरोज अंसारी अध्यक्ष छत्तीसगढ हॉकी, रमेश डाकलिया, ऑशा थॉमस, रणविजय प्रताप सिंह, भुषण सॉव, मृणाल चौबे, अनुराज श्रीवास्तव,दिव्या, प्रियांका कोच सांई, अजय झा, प्रकाश शर्मा, आशोक मेहरा, नीलमचंद जैन, भुषण सॉव, तीरथ गौस्वामी, सचिन खोब्रगढे, शकिल अहमद,शब्बीर सोलंकी (सब्बू),खुशाल यादव, अमिताभ मानिकपुरी, अभिनव मिश्रा, राजेश निर्मलकर, खेमराज सिन्हा, संतोष चोकान्द्रे ,अमित माथुर कृष्णा यादव, रूपेश जायसवाल सहित खेल प्रेमी जनता उपस्थित थे।

Previous articleराजनांदगॉव : अपने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिये भाजपा अधिकृत प्रत्याशी को जिताना आपकी नैतिक जिम्मेदारी : मधुसूदन यादव
Next articleCG : 12 ट्रेनें कैंसिल, यात्रियों की मुसीबतें बढ़ी