रायपुर। राजधानी के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में डकैती हुई है, बदमाशों ने तेलगु परिवार को निशाना बनाया है, जानकारी के मुताबिक पहले बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाया फिर लाखों रुपए ले उड़े। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के आला अधिकारी वारदात स्थल पहुंचे है। फ़िलहाल पीड़ित परिवार से पूछताछ जारी है। साथ ही आसपास के CCTV भी खंगाले जा रहे है।






