Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : खैरागढ़ के मलैदा जंगल इलाके में घूम रहा बाघ, मॉनिटरिंग...

राजनांदगांव : खैरागढ़ के मलैदा जंगल इलाके में घूम रहा बाघ, मॉनिटरिंग कर रही टीम

29

राजनांदगांव | खैरागढ़ के मलैदा इलाके में बीते महीने भर से विचरण कर रहा बाघ देखा गया है। बाघ की तस्वीर भी सामने आई है। इसके बाद पूरे इलाके में अलर्ट जारी किया गया है। बाघ की सुरक्षा और निगरानी के लिए वन विभाग ने 10 टीम भी बनाई है। जो लगातार बाघ के मूवमेंट की जानकारी जुटा रहा है। उक्त बाघ को पहले डोंगरगढ़ से ढारा की ओर से जंगल में देखा गया था। इसके बाद जंगल से आगे बढ़ते हुए वह गातापार जंगल से लगे मलैदा इलाके में पहुंच गया है। खैरागढ़ डीएफओ आलोक तिवारी ने बाघ के मौजूदगी की पुष्टि पहले की है।

वन अफसरों ने बताया कि बाघ जिस हिस्से में विचरण कर रहा है, वह उनका कारीडोर भी है। संभावना जताई जा रही है कि बाघ प्रजनन के लिए इलाके में पहुंचा है। इधर वन अफसरों ने बताया कि बाघ को शिकारियों का भी खतरा है। इसे देखते हुए मानिटरिंग के लिए टीम बनाई गई है। वहीं संबंधित क्षेत्र के ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने की भी अपील की गई है।

Previous articleCG : बाघ के हमले से गाय की मौत, खैरागढ़ में वन विभाग अलर्ट…
Next articleमहू के पास ट्रैवलर और टैंकर की टक्कर में 6 की मौत, 17 घायल, महाकाल दर्शन कर कर्नाटक लौट रहे थे तीर्थयात्री