Home छत्तीसगढ़ CG : फसल बचाने लगाया था करंट, हाथी की मौत

CG : फसल बचाने लगाया था करंट, हाथी की मौत

30

रायगढ़। जिले में एक बार फिर से करंट की चपेट में आने से एक हाथी की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। उक्त मामला धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम क्रोंधा के जंगल में बीती रात करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से हाथी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गांव के ग्रामीण ने अपनी फसल रखवाली के खेत में करंट प्रवाहित तार लगाया था, जिसके संपर्क में आने से उक्त हाथी की मौत हुई है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से गौतमी हाथी का दल विचरण कर रहा था, इसी दल में से एक हाथी की मौत हुई है। गांव के ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Previous articleअध्यक्ष वीडी शर्मा की भतीजी के विवाह समारोह में आज शामिल होंगे सीएम-सिंधिया समेत कई VVIP, रोका जाएगा ट्रैफिक
Next articleCGPSC घोटाला: CBI को मिली परीक्षा नियंत्रकों की गिरफ्तारी की अनुमति