Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : घर से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपियों गिरफ्तार

राजनांदगांव : घर से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपियों गिरफ्तार

18

नर्मदा : घर के अंदर बने परछी से मोटर साइकिल चोरी करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि 11 जनवरी को प्रार्थी मामराज पटेल व माहादास पटेल निवासी ग्राम भठली थाना साल्हेवारा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 10 जनवरी की रात में किसी अज्ञात चोर के द्वारा इनके घर के अंदर बने परछी से मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 09 जेएल 1018 व सीजी 08 एएम 5602 को चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए संदेह के आधार पर ग्राम जामगांव के दो संदेही आकाश कुमार कलिहारे, लोचन कुमार मानेश्वर को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया। जिस पर आरोपियों ने जुर्म स्वीकार किया। चोरी किए दो मोटर साइकिल को आरोपी आकाश कलिहारे के घर में छुपाना बताया। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गए मोटर साइकिल को जब्त किया गया। मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। नर्मदा. मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Previous articleपर्यटन मंत्रालय ने महाकुंभ 2025 को वैश्विक पर्यटन केंद्र के रूप में बढ़ावा देने के लिए कई अहम कदम उठाए
Next articleमोहन सरकार ने भी चित्रकूट के विकास की तैयारी की, 750 करोड़ में बनेगा रामायण एक्सपीरियंस पार्क